Jagran Josh
Class 12 Hindi Unseen Passages Questions with MCQs for CBSE Board Exam 2024
Find a few Class 12 Hindi unseen passages with MCQs for upcoming CBSE Board Exam 2024. These unseen passages are for practise purposes and students can develop a habit of solving the unseen passages easily in exams.
Unseen Passage 1
प्रश्न 1.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए:-
पश्चिमी सभ्यता मुख मोड़ रही है। वह एक नया आदर्श देख रही है। अब उसकी चाल बदलने लगी है। वह कलों की पूजा को छोड़कर मनुष्यों की पूजा को अपना आदर्श बना रही है। इस आदर्श के दर्शाने वाले देवता | रस्किन और टालस्टॉय आदि हैं। पाश्चात्य देशों में नया प्रभात होने वाला है। वहाँ के गंभीर विचार वाले लोग इस प्रभात का स्वागत करने के लिए उठ खड़े हुए हैं। प्रभात होने के पूर्व ही उसका अनुभव कर लेने वाले पक्षियों की तरह इन महात्माओं को इस नए प्रभात का पूर्व ज्ञान हुआ है और हो
| क्यों न ? इंजनों के पहिए के नीचे दबकर वहाँ वालों के भाई – बहन ही नहीं, उनकी सारी जाति पिस गई, उनके जीवन के धुरे टूट गए, उनका समस्त धन घरों से निकलकर एक दो स्थानों में एकत्र हो गया।–
| साधारण लोग मर रहे हैं, मज़दूरों के हाथ पाँव फट रहे हैं, लहू बह रहा | है! सर्दी से ठिठुर रहे हैं। एक तरफ दरिद्रता का अखंड राज्य है, दूसरी तरफ अमीरी का चरम दृश्य । परंतु अमीरी भी मानसिक दुखों से विमर्दित | है। मशीनें बनाई तो गई थीं मनुष्यों का पेट भरने के लिए मज़दूरों को सुख | देने के लिए – परंतु वे काली काली मशीनें ही काली बनकर उन्हीं मनुष्यों | का भक्षण कर जाने के लिए मुख खोल रही हैं। प्रभात होने पर ये काली – | काली बलाएँ दूर होंगी। मनुष्य के सौभाग्य का सूर्योदय होगा।
| शोक का विषय यह है कि हमारे और अन्य पूर्वी देशों में लोगों को मज़दूरी | से तो लेशमात्र भी प्रेम नहीं है, पर वे तैयारी कर रहे हैं पूर्वोक्त काली मशीनों | का आलिंगन करने की। पश्चिम वालों के तो ये गले पड़ी हुई बहती नदी की | काली कमली हो रही हैं। वे छोड़ना चाहते हैं, परंतु काली कमली उन्हें नहीं | छोड़ती। देखेंगे पूर्व वाले इस कमली को छाती से लगाकर कितना आनंद अनुभव करते हैं। यदि हममें से हर आदमी अपनी दस उँगलियों की सहायता से साहसपूर्वक अच्छी तरह काम करे तो हम मशीनों की कृपा से | बढ़े हुए परिश्रम वालों को वाणिज्य के जातीय संग्राम में सहज ही पछाड़ | सकते हैं। सूर्य तो सदा पूर्व ही से पश्चिम की ओर जाता है। पर आओ पश्चिम | से आने वाली सभ्यता के नए प्रभात को हम पूर्व से भेजें।
इंजनों की वह मज़दूरी किस काम की जो बच्चों, स्त्रियों और कारीगरों को | ही भूखा नंगा रखती है और केवल सोने, चाँदी, लोहे आदि धातुओं का ही पालन करती है। पश्चिम को विदित हो चुका है कि इनसे मनुष्य का दुख दिन पर दिन बढ़ता है।
1.”पाश्चात्य देशों में नया प्रभात होने वाला है।” – पंक्ति में रेखांकित पद का आशय हो सकता है-
a) नया प्रकाश
b) नया विचार
c) नया सवेरा
d) नया प्रभास
2.संदर्भ के अनुसार गद्यांश में ‘विमर्दित’ शब्द का सटीक अर्थ क्या हो सकता है ?
a) ठगी हुई
b) ग्लानि पूर्ण
c) ईर्ष्या पूर्ण
d) पीड़ा पूर्ण
3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
कथन (I) मानवीय दक्षता को महत्त्व देना चाहिए।
कथन (II) मनुष्य तथा मानवीयता से प्रेम करना चाहिए। |
कथन (III) अपनी चाल को बदल लेना चाहिए।
कथन (IV) मानव जीवन को आदर्श मानना चाहिए।
4. गद्यांश के अनुसार कौन सा/से कथन सही हैं ?
a) केवल कथन सही है।
b) केवल कथन ॥ सही है।
c) केवल कथन ॥ और ।। सही हैं।
d) केवल कथन और IV सही हैं।
5. गद्यांश के अनुसार पूर्वी देशों की समस्या क्या है ?
a) मज़दूरों के लिए अधिकारों की कमी
b) मज़दूरों का पूंजी पतियों द्वारा शोषण
c) मज़दूरी को कम महत्त्व का आंकना
d) मज़दूरी पर अमीरी का प्रभाव
#CBSE #Class #Hindi #Important #Questions #Board #Exam